बरसात के मौसम में बालों में बढ़ गई खुजली? जानिए कैसे खत्म होगी ये परेशानी

बारिश के मौसम में हम में से ज्यादातर लोगों को भींगना काफी पसंद आता है, क्योकि चिलचिलाती धूप, उमस और लगातार लू चलने के बाद जब आसमान से बूंदें टपकटी हैं तो ये सुकून का अहसास देती हैं, लेकिन बदलता हुआ मौसम हमारे लिए काफी परेशानियां साथ लाती हैं. इनहीं में से एक हैं बालों में खुजली जो आमतौर पर डैंड्रफ के कारण होती है. हम इससे छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कई बार राहत नहीं मिलती और स्कैल्प में खुजली करने से और ज्यादा नुकसान पहुंच जाता है. आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से ये टेंशन दूर हो जाएगी.

1. मेथी
स्कैल्प में खुजली होने पर आप एक चम्मच मेथी के दाने लें और उसमें एक चम्मच राई मिक्स कर लें. अब इस मिक्चर को पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इस बालों के जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें. अब बालों को धोकर सुखा लें.

2. नींबू
नींबू के औषधीय गुणों से हम सभी वाकिफ है, ये बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसके कारण स्कैल्प में होने वाली खुजली को दूर किया जा सकता है. इसके लिए एक छोटा चम्मच नींबू का रस लें और एक कप पानी के साथ मिक्स कर लें. फिर इसे बालों लगाकर करीब 15 मिनट तक छोड़ और आखिर में बालों को पानी से धो लें. अगर एक हफ्ते में करीब 2 बार इस विधि को अपनाएंगे तो ये परेशानी जल्द दूर हो जाएगी.

3. कैस्टर ऑयल 
कैस्टर ऑयल की मदद से बालों में खुजली को दूर किया जा सकता है. इसको इस्तेमाल करने के लिए आप 1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच सरसों का तेल और 1 चम्मच नारियल का तेल लेकर मिक्स कर लें. इसकी मदद से रात में बालों की जड़ों में मालिश करें, और सुबह उठकर सिर को साफ पानी से धो लें. कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×