बागेश्वर बाबा को डायमंड कारोबारी की चुनौती, धीरेंद्र शास्त्री दिखाएं अपनी शक्ति, भेंट में दूंगा दो करोड़ के हीरे

बिहार के बाद अब बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अलग-अलग तारीखों पर गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में दरबार लगाएंगे. उनका पहला दरबार लगेगा डायमंड सिटी सूरत में. इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं.

लेकिन उससे पहले गुजरात के एक हीरा कारोबारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी है. इस कारोबारी का नाम है जनक बाबरिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर बागेश्वर बाबा दरबार में यह बता दें कि डायमंड के पैकेट में कितने हीरे हैं तो वह दो करोड़ रुपये के हीरे उनको भेंट में दे देगा.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देने वाले डायमंड कारोबारी ने कहा, ‘अगर उनमें कोई दिव्य शक्ति है तो मैं उनके सामने पांच से सात सौ कैरेट के हीरे के पैकेट लेकर जाऊंगा. अगर वह बता दें कि उसके अंदर कितने हीरे हैं तो वह सारे हीरे उनके चरणों में भेंट कर उनकी अलौकिक शक्तियों को मान लेगा.

बता दें कि बिहार के पटना में बागेश्वर बाबा ने 13 मई से 17 मई तक कथा की थी. इस दौरान उनकी कथा सुनने इतने लोग पहुंचे कि संभालना मुश्किल हो गया. दरबार में अर्जी लगाने वालों के पुराने सभी कीर्तिमान ध्वस्त हो गए. हालांकि उनकी बिहार यात्रा के दौरान सियासत भी खूब हुई थी. बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार की सहयोगी आरजेडी ने उनका विरोध किया था.

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कहा था कि वह बागेश्वर बाबा को एयरपोर्ट से निकलने नहीं देंगे. लेकिन पटना के जिस भी इलाके में धीरेंद्र शास्त्री गए, उनको देखने के लिए भक्तों का हुजूम लग गया. आंकड़े के मुताबिक, 13 से 17 मई के बीच हनुमंत कथा के दौरान भक्तों की तादाद 30 लाख को पार कर गई थी.

इतना ही नहीं, उनके दरबार में अर्जी लगाने वालों के भी तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. बताया जा रहा है कि करीब 18 लाख अर्जियां बिहार के लोगों की ओर से आईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×