भावनानी के व्यंग्यात्मक भाव – सर्टिफिकेट की घर पहुंच सेवा देता हूं 

लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार कानूनी लेखक चिंतक कवि एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
आम जनता को सर्टिफिकेट के लिए घुमाता हूं
हरे गुलाबी देने वालों को घर बैठे पहुंचाता हूं
मिलीभगत से साइन थप्पे लगवाता हूं
सर्टिफिकेट की घर पहुंच सेवा देता हूं
डिजिटल युग का भी तोड़ निकाला हूं
आंखें फड़फड़ाती दस सेकंड की वीडियो क्लिप
घर से मंगवाकर ऑनलाइन सेट कर देता हूं
सर्टिफिकेट की घर पहुंच सेवा देता हूं
जितनी रिस्क उतने हरे गुलाबी लेता हूं
बहुत सफाई से शासन को चुना लगाता हूं
पारदर्शिता की पूरी धज्जियां उड़ाता हूं
सर्टिफिकेट की घर पहुंच सेवा देता हूं
डिजिटल में कमाई कम हुई है मानता हूं
डिजिटल में भी सेंध लगाना जानता हूं
मिलीभगत से काम आसानी से करता हूं
सर्टिफिकेट की घर पहुंच सेवा देता हूं
भ्रष्टाचार देवता की रोज़ पूजा करता हूं
उसकी कृपा पर ही अय्याशी करता हूं
बेईमानी का खून परिवार के नसों में भरता हूं
सर्टिफिकेट की घर पहुंच सेवा देता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×