माँ दुर्गा के पावन पर्व पर चैतन्य देवी झांकी व भजन संध्या कार्यक्रम

कानपुर। बीपीएस न्यूज – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वैदेही विहार, जरौली फेस-2 मे माँ दुर्गा के पावन पर्व पर चैतन्य देवी झांकी व भजन संध्या के कार्यक्रम का भव्य  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी कानपुर दक्षिण की जिला अध्यक्ष वीना आर्या, बीजेपी कानपुर जिला मंत्री माननीय अनुराग शुक्ला व विधायक अभिजीत सांगा  के प्रतिनिधि भी शामिल हुए । वीना आर्या  ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया | अनुराग शुक्ला जी व विधायक अभिजीत सांगा जी के प्रतिनिधि जितेंद्र सविता, ओम जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि ( सीमा )ने भी दीप प्रज्वलन किया |
समाज सेविका व गायिका सुजाता अरोड़ा व समाजसेवी गायक परमिंदर सिंह द्वारा गए गए भजन श्याम रे की बंसी पुकारे राघा-श्याम के को सुनकर शिव बाबा के भक्त मंत्र मुग्ध हो गये।
कृष्ण के बचपन की नटखट अदाओ के भजन राधिका गोरी से ब्रज की छोरी से ब्याह करा दो मेरी माँ भी आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहा । ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि  (सीमा) , जितेंद्र सविता, निशा अग्रवाल, पारुल गुप्ता आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे सिद्धि ने हाथ जोड़कर खड़ी हूँ तेरे द्वार भजन व श्रेया ने वो आए तेरे भवन भजन प्रस्तुत किया | कार्यक्रम में रौनक ने दुर्गा रूप, आस्था ने लक्ष्मी रूप व पलक ने सरस्वती रूप मे प्रस्तुत होकर सब का मन मोह लिया।
विद्यालय कि सब जोन इंचार्ज परम आदरणीया राजयोगिनी दुलारी दादी जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हम सभी परम पूज्य पिता की संतान है हम विकारो मे फंस गये है । उसे मुक्त करने के लिये ब्रह्माकुमारी आश्रम मे सेवा का कार्य हो रहा है।
जरौली सेवा केन्द्र से बी लक्ष्मी बहन ने कहा कि इस चैतन्य झांकी से हम यह संदेश देना चाहते है कि नारी शक्ति ऐसे ही अपने आप को स्वावलम्बी बनाये । काली का रूप रखकर दुष्ट आत्मा का नाश करके हम अपने जीवन को शुद्ध और पवित्र बनाते है। जो हम खाते है बुराईयो से कैसे हम दूर हो ।
बी के शशि बहन ने बताया कि मेडिटेशन के बिना हम कुछ नही कर पायेगे, हम सुन तो लेंगे लेकिन कुछ पा नही पाएंगे |
बी के निधि बहन ने बताया कि सात दिवसीय शिविर का कोर्स करके हम नई पीढ़ी को ज्ञान देने का भी कार्य करते है।
बी के आरती बहन ने अन्त मे शिव बाबा के सभी भक्तो को टोली दी।
बी के विष्णु भाई ने ब्रह्माकुमारी चैतन्य देवियों कि महिमा के बारे मे वर्णन करते हुए कहा कि जिन्होने तन मन धन जीवन एवं परिवार सब सिर्फ इसलिए समर्पित किया कि घर एक मंदिर व समाज खुशहाल बन सके | कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या मे शिव बाबा के भक्तों की भीड़ उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×