मानवीय लापरवाही टायर फटना, दैवीय घटना नही.. बीमा कंपनी को हाईकोर्ट की फटकार

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस एस जी डिगे की एकल पीठ ने 17 फरवरी के अपने आदेश में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के 2016 के फैसले के खिलाफ ‘न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड’ की अपील खारिज कर दी. मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण ने इस बीमा कंपनी को मकरंद पटवर्धन के परिवार को फौरन 1.25 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया था. इस आदेश के खिलाफ राहत पाने की उम्मीद में बीमा कंपनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था.

मकरंद पटवर्धन 25 अक्टूबर 2010 को अपने दो सहयोगियों के साथ पुणे से मुंबई जा रहे थे और चालक की लापरवाही के कारण कार का पिछला पहिया फट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी  इस हादसे में मकरंद पटवर्धन (38) की मौके पर ही मौत हो गई थी.

न्यायाधिकरण ने अपने आदेश में कहा था कि मकरंद पटवर्धन परिवार में इकलौता कमाने वाला था. बीमा कंपनी ने अपील में मुआवजे की राशि को अत्यधिक बताया था और कहा था कि टायर फटने की घटना दैवीय थी, न कि चालक की लापरवाही थी.

उच्च न्यायालय को बीमा कंपनी की दलील पसंद नहीं आयी इसलिए फैसला सुनाने वाले जस्टिस एस जी डिगे ने कहा, ‘दैवीय घटना का तात्पर्य एक ऐसी अप्रत्याशित प्राकृतिक घटना होती है, जिसके लिए इंसान जिम्मेदार नहीं होता है  लेकिन, टायर के फटने को दैवीय घटना नहीं कहा जा सकता है. यह एक मानवीय लापरवाही है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×