मोदी, योगी की तारीफ नहीं हुई बर्दाश्त, ड्राइवर ने शख्स को गाड़ी से कुचल कर मार डाला

एक चौंकाने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक ड्राइवर ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला क्योंकि उसने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करने पर आपत्ति जताई थी. आरोपी की पहचान अमजद के रूप में हुई है जबकि मृतक राजेश दुबे (59) हैं.

मृतक अपने भाई राकेश दुबे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मिर्जापुर में आरोपी की कार से जा रहे थे, तभी यह घटना सोमवार शाम को हुई. मिर्जापुर के एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि कार में सवार लोगों के बीच राजनीति को लेकर कुछ कहासुनी हुई, जिससे ड्राइवर नाराज हो गया और उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना शुरू कर दी.

मृतक ने कथित तौर पर नेताओं की आलोचना का विरोध किया और ड्राइवर के साथ उसकी तीखी बहस हो गई. कुछ देर बाद अन्य यात्री अपने-अपने गंतव्य पर उतर गए और कार में राजेश दुबे ही अकेले रह गए.

कुछ देर बाद राजेश भी कार से उतरकर अपने घर की ओर जा रहे थे कि तभी अमजद ने कार उनके ऊपर चढ़ा दी. दुबे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने मिजार्पुर-प्रयागराज हाईवे पर प्रदर्शन किया. आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×