लंच के लिए ऐसे बनाएं आम की तड़का चटनी, हर कोई चटकारे लेकर खाएगा

आम एक मौसमी फल है जोकि विटामिन सी जैसे गुणों का भंडार होता है. इसलिए आम को लोग आमतौर पर सलाद, शेक या ठंडाई बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने खट्टा-मीठा आम पापड़ का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आम की तड़का चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. आम की तड़का चटनी स्वाद में बेहद लजीज और मजेदार लगती हैं. इनको आप स्नैक या खाने के साथ बनाकर खूब मजे से खा सकते हैं. इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं  आम की तड़का चटनी कैसे बनाएं……

2 आम (कटे हुए)

3 हरी मिर्च
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा कप तेल
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच सरसों के बीज
2 चम्मच मूंगफली
4 करी पत्ता
2 लाल सूखी मिर्च
आधा चम्मच मेथी दाना
आधा चम्मच खटाई

आम की तड़का चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सर जार लें.
फिर आप इसमें कटे हुए आम, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालकर दरदरा पीसें.
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें.
फिर आप इसमें जीरा, मेथी दाना, मूंगफली, करी पत्ता, लाल सूखी मिर्च, खटाई, सरसों के बीज डालकर तड़काएं.
इसके बाद आप इस तड़के में आम का गूदा डालें और अच्छे से मिला दें.
अब आपकी चटपटी आम की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×