श्रुति गुप्ता को महिला पिंक चौकी प्रभारी रूबी सिंह ने एक घंटे का बनाया चौकी प्रभारी

कानपुर। के ब्लॉक स्थित डा वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट से आई एनएसइस प्रमुख सीमा मिश्रा के साथ मौजूद बीएड द्वितीय वर्ष छात्रा श्रुति गुप्ता को महिला पिंक चौकी प्रभारी रूबी सिंह ने एक घंटे का चौकी प्रभारी कार्यभार सौंपते हुए मौजूद सभी छात्राओ का उत्साह बढ़ाया। वही चौकी में आए दो दहेज प्रथा के मामलो को वर्तमान चौंकी इंचार्ज श्रुति गुप्ता ने न्यायालय में जाने के बजाय चौकी में ही निस्तारित कर दिया। यही नही पीड़ित चौकी से सहमति के साथ अपने – अपने घर वापस लौटे। श्रुति गुप्ता का कार्यभार समाप्त होने के बाद वर्तमान चौकी प्रभारी रूबी सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए महिला सशक्तिकरण मिशन को देखते हुए छात्रा को एक घंटे का चौकी प्रभारी बनाया गया। जिसमे दो मामलों का निस्तारण भी हुआ। और सभी महिलाओ को संदेश देते हुए कहा कि मनचलों से डरने की कतई जरूरत नही है। क्योंकि नारी शक्ति दीदी आपके घर – घर तक पुलिस के माध्यम से पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×