साउथ स्टार उपेन्द्र की फिल्म ‘यूआई’ का टीज़र 18 सितंबर को रिलीज़ किया जायेगा…! 

लहरी फिल्म्स, जी मनोहरन और वीनस एंटरटेनर्स, केपी श्रीकांत द्वारा निर्मित फिल्म “यूआई” की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो चूका है , उपेंद्र ने अपने पहले बीटीएस अपडेट वीडियो के माध्यम से टीज़र और ट्रेलर जारी करने की ट्रेंड पर सवाल उठाकर एक महत्वपूर्ण बहस छेड़ दी है। उनका तर्क है कि टीज़र और ट्रेलर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। फिल्म में उपेन्द्र, रेशमा नानैया, निधि सुब्बैया, मुरली शर्मा और पी रविशंकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं और संगीत अजनीश लोकनाथ (कंथारा फेम), आर्ट डायरेक्शन  शिव कुमार (केजीएफ1 और 2 फेम) ने किया  है। सिनेमैटोग्राफी एचसी वेणुगोपाल (ए एंड एच2ओ फेम) द्वारा, वीएफएक्स का कार्य निर्मल कुमार (विक्रांत रोना फेम) ने सम्पन्न किया है। दक्षिण भारत के रियल स्टार “उपेंद्र” को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक माना जाता है। उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के सह-निर्माता नवीन मनोहरन हैं। इस फिल्म का टीज़र साउथ स्टार उपेंद्र के जन्मदिन 18 सितंबर को उनके प्रशंसकों के लिए एक उपहार के रूप में जारी किया जाएगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला ........ Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला | 'राहुल गांधी के पास न विजन है, न सकारात्मक एजेंडा...' बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना .... जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati | तीन पिस्‍टल बरामद लेकिन चली सिर्फ एक...दिव्‍या हत्याकांड में हथियार पर उलझी पुलिस; मानस का iPhone हुआ अनलॉक तो खुलेगा लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस | रक्षाबंधन पर CM योगी का महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक बसों में फ्री यात्रा, सेफ्टी के लिए एक साथी का भी टिकट माफ
Advertisement ×