सारस पर विपक्ष के बाद वरुण गांधी ने सरकार को घेरा, पक्षी के लिए कर डाली ये मांग

File Pic

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)के सांसद वरुण गांधी ने सारस क्रेन को कानपुर के चिड़ियाघर से आजाद कर उसे उसके दोस्त मोहम्मद आरिफ के पास भेजने की मांग की है, जिन्होंने एक साल पहले उसे बचाया था और उसकी देखभाल की थी. वन विभाग के अधिकारियों ने सारस को आरिफ खान से अलग कर कानपुर के चिड़ियाघर भेज दिया था. उनका कहना था कि विलुप्तप्राय पक्षी को प्राकृतिक परिवेश में रखने की जरूरत है.

कानपुर चिड़ियाघर में सारस को स्थानांतरित करने के बाद खबर आई थी कि वह सही से खाना नहीं खा रहा है. मंगलवार को कानपुर चिड़ियाघर में आरिफ का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह सारस के बाड़े के बाहर खड़ा है. वीडियो में सारस खुशी से उछलता दिख रहा है. वह अपने पंख फैला कर बाड़े से निकलने की कोशिश कर रहा है.

ट्वीटर पर यह वीडियो साझा करते हुए वरुण गांधी ने लिखा कि पक्षी को आरिफ को लौटा देना चाहिए. उन्होंने लिखा, सारस और आरिफ की कहानी खास है. एक दूसरे को सामने पाकर इन दोनों दोस्तों की खुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है. यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिए नहीं.

उन्होंने लिखा, उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए. इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी आरिफ से मिले थे. उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश वन विभाग का यह कृत्य दिखाता है कि दूसरों को दु:ख देने में बीजेपी को आनंद आता है. अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी के लोगों को प्यार का परिवेश पसंद नहीं है – चाहे इंसानों के बीच प्यार हो या इंसान और पक्षी के बीच. जो दूसरों को दु:ख देने में अपनी खुशी ढूंढते हैं कभी खुश नहीं रह सकते.

उल्लेखनीय है कि आरिफ ने इस सारस की जान बचाई थी और उसकी देखभाल कर उसे स्वस्थ किया था. आरिफ के पीछे-पीछे जाते और उसकी मोटरसाइकिल की बगल में उड़ते सारस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×