सिर्फ 20 रुपये में घर बैठे तैयार करें मच्छर भगाने वाली रिफिल, नहीं होगा डेंगू-मलेरिया का खतरा

बरसात और बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है. दिन हो या रात, ये अनचाहे मेहमान डंक मारकर हमें बीमार कर सकते हैं. वैसे तो मच्छर भगाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं. लेकिन आजकल लिक्विड मॉस्किटो मशीन का यूज सबसे ज्यादा होता है. ये काफी असरदार उपाय है, लेकिन बार-बार रिफिल बदलने का खर्च जेब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में आप एक सस्ता उपाय कर सकते हैं.

लिक्विड मॉस्किटो रिफिल तैयार करने का सस्ते तरीके

अगर आप 3 बीएचके मकान में रहते हैं तो हर कमरे को मिलाकर 4 लिक्विड मॉस्किटो मशीन का इस्तेमाल जरूरी होता है. इसे यूज करना न सिर्फ खर्चीला है, बल्कि इस लिक्विड को सूंघना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इसलिए घर में मात्र 15 से 20 रुपये में सुरक्षित और बेहतरीन लिक्विड मॉस्किटो रिफिल तैयार कर सकते हैं.

1. पहला तरीका
आप सबसे पहले 1 खाली लिक्विड मॉस्किटो रिफिल की बोतल लें और इसमें 2 चम्मच नीम का तेल और कपूर के कुछ टुकड़े पीसकर मिला दें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नारियल तेल भी मिक्स कर सकते हैं. अब इस बोलत को मशीन में लगा दें और आसानी से मच्छर भगाएं.

2. दूसरा तरीका
सबसे पहले आप तारपीन का तेल लें, और दूसरी तरफ कपूर के टुकड़ों को पीस लें. अब लिक्विड मॉस्किटो रिफिल की बोतल में इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और फिर मच्छर भगाने वाली मशीन में इसे लगा दें. ऐसा करने से न ही आपके लंग्स को नुकसान होगा, और न ही आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगा.

मच्छर से ऐसे करें बचाव

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया खतरनाक बीमारियां है, इनकी वजह से कई लोगों की जान तक चली जाती है. ऐसे में सिर्फ मच्छरों को मारने या भगाने से काम नहीं चलेगा. आपको कुछ जरूरी उपाय करने होंगे.

1. अपने घरों के आसपास कहीं भी जल जमाव न होने दें क्योंकि ये मच्छरों के लिए परफेक्ट ब्रीडिंग ग्राउंड तैयार करते हैं.

2. अगर कहीं नालियां या सेप्टिक टैंक खुले हुए हैं तो प्रशासन की मदद से इसकों ढकने का प्रबंध कराएं

3. कई बार पुराने टायर या नारियल के खोल में पानी जमा हो जाते हैं, इस पानी के बहाना जरूरी है

4. डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए कूलर को हफ्ते में 2 बार साफ करें और पानी बदलें

5. अगर आपके छत पर मौजूद टंकी खुली हुई है तो इसे फौरन ढक दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, राज्यसभा के लिए BJP के 8 और सपा के 2 सांसद निर्विरोध निर्वाचित ................... जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान | 'रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती...', राजभर का अखिलेश के अयोध्या यात्रा पर तंज, कहा-खुलकर कहिए मैं नास्तिक हूं |      दिल्ली में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' को मिली बड़ी सफलता, 6 दिन में 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने किया DTC बसों में सफर .... Akhilesh Yadav का दावा, 2027 में बदलेगी सरकार, CM Yogi लड़ें Ayodhya से चुनाव | CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी हुई चर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली है इजाजत
Advertisement ×