‘स्टारफिश’ का टीज़र जारी

भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़ और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के संयुक्त तत्वावधान में निर्मित फिल्म ‘स्टारफिश’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। खुशाली कुमार, मिलिंद सोमन, तुषार खन्ना, और एहान भट स्टारर यह थ्रिलिंग ड्रामा अंडरवॉटर दुनिया पर आधारित है। अखिलेश जयसवाल द्वारा निर्देशित ‘स्टारफिश’ वीना नायक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब ‘स्टारफिश पिकल’ पर बेस्ड है। ‘स्टारफिश’ एक साहसिक कहानी है जो अतीत के रहस्यों और अपरंपरागत जीवन विकल्पों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की कहानी एक कुशल व्यावसायिक गोताखोर तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए एक रहस्य है। वह एक मजबूत लड़की है जो सामाजिक परंपराओं को चुनौती देती है और अपने अतीत को स्वीकार करती है। तारा के जीवन में अप्रत्याशित मोड़ तब आता है जब वह गुरुजी से उनकी एक ट्रान्स पार्टी में मिलने जाती है। देखने वाली बात यह है कि यह मुलाकात उसके जीवन को कैसे बदल देती है? इस बात का खुलासा स्क्रीन पर फिल्म के क्लाइमेक्स में किया गया है। ‘स्टारफ़िश’ 24 नवंबर को रिलीज़ होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×