हिन्दू-मुस्लिम मिलकर शिव बारात का करेगे सहयोग

कानपुर। बीपीएस न्यूज – जाजमऊ के एस आर गार्डन मे आज पुलिस प्रशासन व शिव बारात निकालने वाली श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल, लाल बंगला व श्री बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान मे एक बैठक आयोजित की गई । जिसमे शिव बारात व भंडारे मे होनी वाली समस्याओ पर चर्चा की गई।
अमर नाथ सेवा मंडल के कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शिव बारात मार्ग पर अक्सर सुअर आ जाते है,जिस कारण से शिव बारात निकलने मे समस्याओ का सामना करना पड़ता है वह नगर निगम के द्वारा सफाई पर घ्यान देने की मांग किया है। श्री बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष के के श्रीवास्तव ने कहा कि लाल बंगला मे भव्य सजावट की जाती है, अक्सर सजावट के समय पुलिस प्रशासन परेशान करता है इस पर भी दो पुलिस के सिपाही रात मे सहयोग करे।
पुलिस प्रशासन अशोक कुमार दुबे व अंजन कुमार सिह ने दोनो शिव बारात के पदाघिकारियो को पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
हिन्दू-मुस्लिम मिलकर शिव बारात का स्वागत व अभिनन्दन करते है। चकेरी व जाजमऊ की पूरी टीम व मुस्लिम समाज के लोगो के साथ मिलकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एकता की मिसाल कायम करेगे। अनवार अहमद व जे पी शर्मा ने पौधे लगा गमला भेट कर स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस बैठक मे प्रमुख रूप से मोहम्मद गुलाम कादिर,राम सिह यादव, जे पी शर्मा, अनवार अहमद, अजय वर्मा जितेंद्र वर्मा , अभिताभ पाण्डेय, अजय कुमार, के के श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×