अदाकारा त्रिधा चौधरी नज़र आएगी म्यूज़िक् वीडियो ‘धुआँ धुआँ’ में

कनीशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित म्यूज़िक् वीडियो ‘धुआँ धुआँ’ में अदाकारा त्रिधा चौधरी बोल्ड और बिंदास अंदाज़ में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएगी। चर्चित वेब सिरीज़ आश्रम में अपने बोल्ड लुक से सुर्खियाँ बटोरने वाली त्रिधा चौधरी और प्रणव वत्स की जोड़ी को पुनः स्क्रीन पर उतारने का रिस्क ‘धुआँ धुआँ’ सॉन्ग के निर्माता विनोद पालीवाल, अनवर शेख और सह निर्माता वृंदा भंडारी ने संयुक्तरूप से संगीतप्रेमियों की चाहत को ध्यान में रखते हुए लिया है। वेलेंटाइन डे के अवसर पर मुम्बई में इस ज़बरदस्त सॉन्ग की शूटिंग सम्पन्न हो चुकी है। इस सॉन्ग के निर्देशक देव थापे और ऋषि कुमार हैं जबकि कोरिओग्राफर हैं देव थापे। संगीत है विवियन रिचर्ड्स का। क्रिएटिव हेड श्रुति शुक्ला हैं। ‘आश्रम’ वेब सीरीज के द्वारा अपनी अदाकरी से लोगों को दीवाना बनाने वाली त्रिधा चौधरी अब प्रणव वत्स के साथ एक बार फिर लोगों का दिल जीतने वाली हैं। इन दिनों त्रिधा चौधरी इस सॉन्ग को लेकर काफी उत्साहित हैं।
बकौल अदाकारा त्रिधा चौधरी ‘धुआँ धुआँ’ एक खूबसूरत रोमांटिक म्यूज़िक् वीडियो है जो ऑडिएंस के दिलों को छू लेगा। युवा पीढ़ी की पसन्द को ध्यान में रखते हुए इसे बिल्कुल कलात्मक ढंग से फ़िल्माया गया है। प्रणव वत्स
बहुत ही प्रतिभाशाली को स्टार हैं और हमारी जोड़ी अवश्य लोगों को लुभाएगी। इसी वर्ष होली के शुभअवसर पर इस म्यूज़िक् वीडियो को रिलीज किया जाएगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×