इन मुस्लिमों ने किया यूसीसी का समर्थन, कहा- ‘बाकी दलों ने हमसे बिछवाई दरी, अब सुधरेगा हमारा भविष्य

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता को लेकर बहस और तैयारियां, दोनों ही तेज हो गईं हैं. जानकारी के मुताबिक संसद के मॉनसून सत्र में सरकार इसे लेकर बिल ला सकती है. कई विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं. वहीं इसके अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी इसके विरोध का लोगों से आह्वान किया है. वहीं इस बीच पसमांदा समाज के मुस्लिमों ने इसे मोदी सरकार के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला कदम बताया है. पसमांदा मुस्लिमों ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इन पार्टियों ने हमेशा हमें दरी बिछाने तक ही सीमित रखा है. जबकि मोदी सरकार ने हमेशा पसमांदा मुसलमानों के जीवन स्तर को उठाने का काम किया है. 2024 में मोदी से अच्छा विकल्प देश में कोई दूसरा नहीं है.

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बहस जारी है. कई मुस्लिम संगठन लगातार इसके विरोध में हैं. इस बीच बाराबंकी में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का समर्थन किए जाने के लिए मुसलमानों से अपील की है. AIPMM के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी का स्वागत किया है. उनका कहना है कि UCC पीएम नरेंद्र मोदी की देश के लिए एक अच्छी पहल है. अब देश में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून की जरूरत भी है. समान नागरिक संहिता से पसमांदा समाज के मुस्लिमों का भी भविष्य सुधरेगा.

वसीम राईन ने ये भी कहा कि बीजेपी को छोड़कर अभी तक सभी राजनीतिक दलों ने पसमांदा मुस्लिमों को दरी बिछाने तक ही सीमित रखा था. लेकिन अब पसमांदा मुसलमानों के जीवन स्तर को उठाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने अपनी तमाम कल्याणकारी योजनाओं के जरिए किया है. इसी तरह से राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के जिलाध्यक्ष शमीम राईन ने कहा की अब यूसीसी के जरिए हम पसमांदा मुसलमानों को समाज में बराबरी का दर्जा मिल सकेगा.

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पसमांदा मुसलमानों के सामने बीजेपी से अच्छा कोई विकल्प नहीं है. वहीं पसमांदा समाज के खुर्शीद आलम का कहना है कि यूसीसी का ऐसे लोग विरोध कर रहे हैं. जो तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. हम इसका विरोध क्यों करें. जबकि हमें तो इस कानून से समाज में समानता का दर्जा मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×