कंडोम चढ़ा केला निगल गया शख्स..हालत हो गई खराब, फिर डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

दुनिया भर से ऐसे तमाम मामले सामने आ जाते हैं जब कई बार लोग गलती से कुछ खा लेते हैं और उनके पेट से उसे सर्जरी के द्वारा निकाला जाता है. कभी-कभी बच्चे भी गलती से ऐसा कर डालते हैं. लेकिन हाल ही में एक अमेरिकी शख्स ने तो हद पार कर दी. उसने गलती से ऐसा केला खा लिया जिस पर कंडोम चढ़ा हुआ था. इसके बाद उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी आंत ने जवाब दे दिया और डॉक्टरों ने उसकी जान किसी तरह बचाई.

सर्जरी के बाद तस्वीरें सामने आई हैं
दरअसल, यह घटना अमेरिका के एक शहर की है. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को एक मेडिकल स्टडी के जरिए बताया गया है. इसमें शख्स की पहचान छिपाई गई है. हालांकि एक्सरे की तस्वीरें और सर्जरी के बाद निकालने के बाद की तस्वीरें जरूर सामने आई हैं. डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में भी इन तस्वीरों का जिक्र करते हुए बताया है कि कैसे डॉक्टरों ने इस मामले को हैंडल किया है.

कंडोम चढ़ा हुआ केला निगल लिया!
जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय इस शख्‍स ने यह कारनामा गुस्से की वजह से किया है. शख्स को गुस्‍सा किस बात पर आया यह नहीं बताया गया लेकिन उसने कंडोम चढ़ा हुआ केला निगल लिया. इसके कुछ ही पल बाद उसके पेट में भयानक दर्द होने लगा और उल्‍ट‍ियां होने लगीं. वह कुछ भी खा पी नहीं पा रहा था. यहां तक क‍ि पानी पीना भी उसके लिए मुश्किल हो रहा था.

उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्‍टरों ने जब एक्सरे किया तो उसकी आंत के पास कंडोम में लिपटा केला दिखा. यह आंत का रास्‍ता रोक रहा था और उसे काफी नुकसान पहुंचा चुका था. करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसे निकाल दिया गया. तीन दिन बाद उस शख्स को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×