किस पार्टी को सपोर्ट करते हैं बागेश्वर बाबा? खुद कर दिया बड़ा खुलासा

राम कथा वाचक आचार्य और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजस्थान के अलवर में राम कथा करने आए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि उनका किसी पार्टी से संबंध नहीं है और कांग्रेस-बीजेपी दोनों उनके लिए बराबर हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दोनों पार्टी ही नहीं सभी पार्टी के लोग उनके शिष्य हैं और उन्होंने कभी भी एक पार्टी को महत्व नहीं दिया है. धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि साधु किसी पार्टी का नहीं होता. सूरज ओर चांद किसी पार्टी के नहीं होते.

किसी पार्टी के हैं धीरेंद्र शास्त्री?

अलवर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के महल फूल बाग में मीडिया से बातचीत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनके लिए दोनों पार्टी बराबर है. अलवर में आकर उनको बहुत सम्मान मिला है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का स्वभाव बहुत ही विनम्र है.

किस पार्टी को सपोर्ट करते हैं बागेश्वर बाबा?

जान लें कि इससे पहले भी एक बार मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने बताया था कि वो किस पार्टी को सपोर्ट करते हैं और उसका चुनाव निशान क्या है? धीरेंद्र शास्त्री ने तब कहा था कि उनकी पार्टी बजरंग बली की पार्टी है और उनकी पार्टी का चुनाव निशान गदा है. इसके अलावा वह किसी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट नहीं करते हैं.

हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कई बार मांग कर चुके हैं. मंच से ही उन्होंने बहुत बार हिंदू राष्ट्र की मांग दोहराई है. वो ये भी कह चुके हैं कि भारत पहले से हिंदू राष्ट्र है. बस इसे हिंदू राष्ट्र घोषित करने की जरूरत है. जान लें कि धीरेंद्र शास्त्री मुखर होकर हिंदू धर्म से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं. लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं. देश ही नहीं विदेश में भी उनके मानने वाले हैं. लंदन तक में धीरेंद्र शास्त्री अपना दरबार लगा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×