गर्लफ्रेंड का जन्मदिन अपने घर पर किया सेलिब्रेट, केक कटवाया, फिर चाकू से रेत दिया गला

बेंगलुरू में एक युवक ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है. आरोप है कि उसने पहले अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाया और फिर उसकी गला काट  हत्या कर दी. बताया जा आरोपी अपनी प्रेमिका पर शक किया करता था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान कनकपुरा निवासी नव्या के रूप में हुई है. वह बेंगलुरु में रहती थी और पुलिस विभाग के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (ISD) में एक क्लर्क के रूप में काम करती थी.

नव्या का दूर का रिश्तेदार ब्वॉयफ्रेंड प्रशांत भी कनकपुरा का रहने वाला है. दोनों में पिछले छह साल से प्यार में थे. बताया जा रहा है कि परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी.

नव्या का बर्थडे 11 अप्रैल को था. लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से दोनों ने इसे शुक्रवार (13 अप्रैल) को सेलिब्रेट करने का फैसला किया. शुक्रवार की रात वह प्रशांत के घर आई जहां उसने केक काटा. इसके तुरंत बाद, प्रशांत ने चाकू लिया और उसका गला काट दिया.

नव्या की हत्या कर प्रशांत मौके से फरार हो गया.  हत्या की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया. नव्या जब घर नहीं पहुंची तो उसके घर वालों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया.

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पाया कि नव्या की लास्ट लोकेशन प्रशांत के घर की मिली. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक ‘पूछताछ के दौरान, प्रशांत ने कहा कि उसने नव्या को मार डाला क्योंकि वह अन्य पुरुषों के साथ चैट कर रही थी.’ पुलिस के मुताबिक दोनों की हाल के दिनों में इस मुद्दे को लेकर कई बार लड़ाई हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×