मसाला व्यवसायी के बंगले पर कार से दबने पर हुई सिक्योरिटी गार्ड की मौत


कानपुर नगर, थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले मासाला करोबारी के बंलगे में पार्किंग स्थल के स्लोप पर खडी कार अचानक चलने ओर कार तथा दीवार के बीच सिक्योरिटी गार्ड के आने के कारण सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गयी। हादसे के बाद मसाला व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिए द्वारा दीवार व कार के बीच फंसे गार्ड को निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो गयी।
थाना नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले मसाला व्यापारी अनुराग गुपता के बंगले पर नवाबगंज ख्योरा निवासी 35 वर्षीय आदितय मिश्रा सिक्योरिटी गार्ड था। जानकारी के अनुसार आदितय के परिवार में उसकी पत्नी रूबी तथा दो बच्चे है। शनिवार को बंगले की बेसमेंट स्थित पार्किंग में कार तथा दीवार के बीच आने से उसकी मौत हो गयी। कारोबारी ने पुलिस तथा स्वजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पत्नी रूबी के साथ परविार के अन्य लोग तथा थाना नवाबगंज थाने की पुलिस बंगले जा पंहुची। गार्ड के शव को बाहर निकलवाया गया। वहीं थाना प्रभारी नवाबगंज प्रमोद कुमार ने बताया कि बगलें में सीसीटीवी कैमरा लगा मिला है, मामले की छानबीन की जा रही है। बताया फुटेज में सामने आया है कि गाडी स्लोप पर खडी थी और गार्ड अपनी बाइक खडी करने के लिए बेसमेंट पहुंचे। गार्ड की बाइक कार से टकरा गयी, झटका लगने से कार का हैंडब्रेक छूटा होगा और जैसे ही आदित्य बेसमेंट पहुंचा स्लोप पर खडी कार चल दी और सामने दीवार होने के कारण आदित्य दीवार और कार के बीच फंस गया और उसकी मौत हो गयी। बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी | संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली, बवाल होने पर कहा- 'मराठी में चलता है, जिसे जो भाषा समझ आती है...',संजय निरुपम ने किया पलटवार | 'ईरान समझौते के दौरान समुद्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो', PM मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया मुद्दा | 2027 में सैफई तक सिमट जाएगा सपा का प्रभाव’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दावों से चढ़ा सियासी पारा, कहा- 25-26 सांसद टूटने को तैयार
Advertisement ×