गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी की एडवाइजरी, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा

रामनवमी के दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए हिंसा की खबरों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय अब हनुमान जयंती को लेकर सतर्क हो गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी किया जा चुका है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही साथ गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह पिछले सप्ताह रामनवमी के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर आई है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और एक अन्य समूह को 6 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर एक “शोभा यात्रा” के दौरान इलाके में दो समुदायों के बीच झड़पें हुई थीं। पुलिस ने कहा कि हनुमान जयंती से पहले जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान इलाके में गश्त कर रहे हैं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हनुमान जयंती के जुलूसों के लिए पश्चिम बंगाल के सभी इलाकों में, जहां जरूरत हो, केंद्रीय बलों को तैनात करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने आगे आदेश दिया कि जिन इलाकों में धारा 144 लगाई गई है वहां हनुमान जयंती का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष शिबपुर और रिशरा में हाल की हिंसा पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×