छात्राओं को डेंगू व घातक बीमारियों से बचने के बताए गए उपाय

कानपुर। शहर में लगातार जारी डेंगू बुखार जैसी बीमारियों के कहर से शहर जूझ रहा है। डेंगू के चारो स्ट्रेन शहर में सक्रिय हो चुके है। जिससे बचने के उपाय बताते हुए आधुनिक आर्थिक विकास एवं जागरूकता समिति द्वारा किदवई नगर स्थित केके गर्ल्स कॉलेज में प्रधानाचार्य ममता त्रिवेदी के नेतृत्व में स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से राजीव पांडे व ज्योति अवस्थी के साथ लगभग 100 की संख्या में बच्चे मौजूद थे। राजीव पांडे ने बच्चो को डेंगू के लक्षण बताते हुए उससे बचने के उपचार भी बताए। और यह भी बताया कि घरों की छत व टायर जैसी वस्तुओ में गंदे पानी को इकट्ठा न होने दे। वही शिविर में मौजूद एनसीसी अधिकारी शैलजा रावत ने बताया कि स्वास्थ शिविर के आयोजन से कालेज में आने वाली छात्राओं को डेंगू व घातक बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए है। यह उपाय छात्राए अपने परिवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण के रूप में काम करेंगी। जिससे शहर में चल रहे डेंगू व अन्य घातक बीमारियो से शहर नहीं जूझ पाएगा एवं जनता को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। उन्होंने यह भी बताया कि समय रहते प्रथम उपचार महत्वपूर्ण होता है। जहा ममता त्रिवेदी, शैलजा रावत, लज्जा शुक्ला, राजीव पांडे, ज्योति अवस्थी एवं छात्राए मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×