जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेल, देवरिया में एक परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या हो गई है। सोमवार को जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस दौरान जोरदार फायरिंग की गई, जिससे पूरा इलाका दहल गया। फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे और उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गयी। बताया जाता है कि इस वारदात को दो दिन पहले जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से हुई हत्या के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि यादव के समर्थकों ने दुबे के घर पर हमला कर दिया, जिसमें दुबे सहित पांच लोग मारे गए। बता दें कि घटना के बाद पुलिस भी सकते में है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर दुश्मनी थी। कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

बता दें कि घटना के बाद से ही गांव भर में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसे देखते हुए घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। मौके पर पीएसी भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में जमीनी विवाद के कारण रंजिश लंबे अर्से से चल रही थी। इसी बीच सोमवार की सुबह मामला खूनी खेल तक पहुंच गया जहां छह लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×