ढाई लाख का कर्ज लेकर पत्नी को बनाया नर्स, पढ़ाई पूरी होने पर बॉयफ्रेंड के संग फरार

लोग कहते हैं कि मर्द ही बेवफा होता है. लेकिन जो दास्तां हम आपको सुनाने जा रहे हैं शायद वह आपका नजरिया बदल देगा. गोड्डा में खुदगर्जी की मिसाल पेश करते हुए अपने मजदूर पति से बेवफाई कर एक पत्नी अपने यार के साथ फरार हो गई है. चर्चा है कि उसने अब शादी भी कर ली है.

2.5 लाख का कर्ज लेकर करवाई पढ़ाई

अपनी जान से प्यारी पत्नी प्रिया कुमारी को मजदूर पति ने 2.5 लाख रुपये कर्ज लेकर एएनएम की पढ़ाई करवाई, ताकि पत्नी और उसके परिवार का भविष्य बेहतर हो सके. नर्सिंग की पढ़ाई के बाद उसी पत्नी ने अपने मजदूर पति संग बेवफाई कर दी. नर्सिंग के अंतिम साल में पहुंच कर पत्नी प्रिया कुमारी पति को धोखा देते हुए यार संग भाग गई. बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली के एक मंदिर में शादी भी करने की खबर है. शादी की तस्वीर उसने विभिन्न लोगों के माध्यम से अपने पति टिंकू यादव तक पहुंचा दी.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

इसी बीच टिंकू को मालूम चला कि दोनों भाग कर दिल्ली पहुंच गए हैं. वहां के किसी मंदिर में दोनों ने शादी कर ली है. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया के साथ-साथ अन्य स्रोतों से टिंकू तक पहुंच गई. इसके बाद पीड़ित पति टिंकू यादव पुलिस के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रहा है. साथ ही पीड़ित पति धोखा देने वाली पत्नी से उसकी पढ़ाई में खर्च किए गए लाखों रुपये वापस करने की मांग कर रहा है.

इसे लेकर नगर थाना में पति टिंकू यादव ने एक आवेदन भी दिया है. नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने बताया कि आवेदन मिलते ही उन्होंने जांच करवानी शुरू कर दी है. चूंकि इस मामले में दोनों ही पक्ष बालिग हैं और शहर में मौजूद नहीं हैं, इसलिए जांच के बाद ही किसी भी किस्म की बात कही जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×