दांत दर्द ने उड़ा दी रातों की नींद, इन घरेलू उपायों के जरिए पाएं राहत

दांतों का दर्द कई बार बर्दाश्त से बाहर हो जाता है और इसकी वजह से न सिर्फ रातों की नींद उड़ सकती है, बल्कि दिनचर्या पर भी बुरा असर पड़ता है. हमें हल्के दर्द को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि ये बाद में बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है. हम यहां कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप दांत दर्द को दूर करने के लिए आजमा सकते हैं.

दांतों के दर्द कैसे करें दूर?

1. नमक और लौंग
आप सबसे पहले लौंग की कुछ कलियों को को अच्छी तरह पीस लें और फिस इसे नमक के साथ मिक्स कर लें. अब रात को सोने से पहले इस मिश्रण को दर्द वाले दांतों के बीच दबा लें. सुबह जब जागेंगे तो दर्द दूर हो चुका होगा.

2. हल्दी और नमक
एक चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच नमक को एक छोटी सी कटोरी में पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को दांतों के पर मलें. धीरे-धीरे असहनीय दर्द दूर हो जाएगा.

3. नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियों को पीसकर उनका रस निकालें और इसके गरारे करें. इससे दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाएंगे जिससे दांतों का दर्द कम हो जाएगा.

4. प्याज के टुकड़े

प्याज का इस्तेमाल आमतौर पर कई रेसेपीज का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसको काटकर दांतों के बीच दबाएंगे तो दर्द कम हो जाएगा.

5. नींबू का रस
नींबू का रस दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरियाज का दुश्मन है. आप एक ग्लास में गुनगुना पानी लें और इसमें नींबू का रस निचोड़ लें अब इससे गरारे करेंगे तो दांतों के दर्द से राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×