पंजाब में किसानों को पराली जलाने से रोकने गये अधिकारी से ही किसानों ने जलवायी पराली

पराली जलाने का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में हैं। जैसे जैसे अक्टूबर-नवंबर आता है पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की प्रक्रिया की जाती है जिसकी वजह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। पिछले काफी सालों से दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। तमाम राजनीतिक वादों के बाद भी दिल्ली की प्रदूषण की समस्या जस की टस बनी हुई है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी की सरकार होने के कारण केजरीवाल सरकार प्रदूषण को लेकर थोड़ा सतर्क है और वह पंजाब के किसानों को पराली न जलाने का निर्देश दे रही है। ऐसे में कई जगहों पर सरकारी अधिकारी खेतों में जाकर इस्पेक्शन कर रहे हैं। किसानों को पराली न जलाने के निर्देश दे रहे हैं।

अब ऐसे में पराली जलाने को लेकर किसानों की मनमानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं पराली जलाने से रोकने आये एक सरकारी अधिकारी को किसानों से चारों और से घेर लिया और खुद सरकारी अधिकारी से पराली जलवायी। इस वीडियो को देखने के बाद आप देख सकते हैं कि प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार और उनके कर्मचारी कितने गंभीर हैं।

ये वीडियो बठिंडा पंजाब का बताया जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि सरकारी अधिकारी किसानों को अकेले पराली जलाने से रोकने आये हैं। उनके साथ कोई सुरक्षा नहीं नहीं थी। पंजाब सरकार सरकारी कर्मचारियों, पर्यावरण और किसानों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। केजरीवाल के झूठे वादे एक बार फिर जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×