फाइनल में टीम इण्डिया की जीत के लिए हवन पूजन कर की प्रार्थना

कानपुर। दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज रविवार को होने वाले विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच में लगी है।फाइनल मे क्रिकेट की दो दिग्गज टीमे इण्डिया व आस्ट्रेलिया भिडेंगी।टीम इंडिया की जीत के लिए शनिवार को दक्षिण विकास मोर्चा के बैनर तले गोबिन्द नगर स्थित शिव मंदिर में भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित की अगुवाई में हवन पूजन कर भारत के विश्व कप जीतने की प्रार्थना की गई।
मंत्रोच्चार के साथ करीब आधा दर्जन पंडितों एवं आचार्यों के सानिध्य में पूर्वान्ह 11.30 बजे शुरू हुआ हवन पूजन देर शाम तक चलता रहा।हवन पूजन मे बडी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भी भाग लेकर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर नवीन पंडित ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।भारत इस वर्ल्ड कप मे एक बार भी नही हारा है।सभी भारतीयों को पूरी उम्मीद है कि इस बार का विश्व कप भारत के ही नाम होगा।
प्रमुख रूप से प्रकाश वीर आर्य ,सरदार राजिन्दर सिंह जिन्दी,पार्षद विधा वर्मा, जसपाल भगत, अवध बिहारी अवस्थी,धीरज त्रिपाठी, दीपू पासवान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×