बरसात में हमले को तैयार रहती हैं ये मौसमी बीमारियां, इस तरह रखें खुद को सेफ

चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और उमस के बाद जब बारिश की बूंदें जब जमीन पर गिरती हैं तो हर कोई सुकून का अहसास करता है, लेकिन ये मौसम कई बीमारियों के भी दावत देता है जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार , दस्त, फूड पॉइजनिंग और तमाम तरह के संक्रमण शामिल हैं, जिनका हमारे शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ना लाजमी है. बरसात में  हैजा, टायफॉयड, हेपेटाइटिस ए, डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और इंफ्लुएंजा से नहीं बचा गया तो ये जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसे में इन सिजनल डिजीज से कैसे बचें, आइए जानते हैं.

बरसात में होनेवाली बीमारियां

1. टायफॉयड
मानसून में दूषित पानी और भोजन के सेवन के कारण ये बीमारी होती है जिसके लिए साल्मोनेला बैक्टीरिया को जिम्मेदार माना जाता है. इसमें तेज बुखार, पेट, सिर और बदन में दर्द की शिकायत होती है. इससे बचने के लिए आपको साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी है.

2. इंफ्लुएंजा
बरसात में इंफ्लुएंजा की शिकायत बेहद आम है. इसका वायरस हवाओं में तेजी से फैलता है और इसे संक्रमित कर देता है. आपकी सांस की नली और गला बुरी तरह प्रभावित हो जाता है. अगर आपको सिर दर्द, बदन दर्द , गले में जलन और नाक बहने की परेशानी आए तो इसका इलाज तुरंत कराने में ही भलाई है.

3. हैजा
ये दूषित पानी से होने वाली एक खतरनाक बीमारी है जिसका खतरा बरसात में काफी ज्यादा होता है. इस मौसम में गंदा भोजन खाने से भी परेशानी बढ़ती है. इसमें दस्त, उल्टी, डिहाइड्रेशन और ऐंठन की दिक्कत होती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप गंदे पानी के संपर्क में कम आएं.

4. डेंगू-मलेरिया
भारी बारिश की वजह से इस मौसम में तालाब, गड्ढे, टायर, गंदे बर्तन, कटे हुए नारियल में गंदा पानी जमा हो जाता है जिसमें डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपने लगते हैं. इस बीमीरी में तेज बुखार, बदन में दर्द और कमजोरी की शिकायत होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आसपास पानी जमा न होने दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×