मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? घर में लगा लें ये 3 असरदार पौधे, आसपास भी नहीं फटकेंगे कीड़े-मकोड़े

बरसात के दिनों में हवा में नमी रहने की वजह से मच्छरों का प्रजनन तेज हो जाता है. जिसके चलते हर घर में मच्छरों का प्रकोप फैल जाता है. मच्छरों के काटने की वजह से इन दिनों डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के मामले भी बढ़ जाते हैं. इनमें से डेंगू बुखार तो इतना जानलेवा है कि उसकी वजह से मनुष्य की जान भी जा सकती है. आपके परिवार के साथ ऐसी कोई ट्रेजडी न हो जाए, इसके लिए आपको मच्छरों से निजात पाने के उपाय कर लेने चाहिए. आज हम आपको ऐसे 2 पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लगाने से मच्छर-मक्खी आपके घर से कोसों दोर रहेंगे.

मच्छर भगाने वाले पौधे 

घर से मच्छरों को भगाने के लिए आप ओडोमास प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पौधे को सिट्रोनेला के नाम से भी जाना जाता है. इस पौधे की ऊंचाई बहुत कम रहती है, इसलिए आप इसे आसानी से घर के आंगन या किसी गमले में लगा सकते हैं. इस पौधे की खासियत ये है कि यह कम पानी में भी आसानी से ग्रोथ कर जाता है. यानी कि आप इस पौधे को 2-3 दिन पानी न डालें तो भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

सुगंध से दूर भागते हैं प्लांट

इस पौधे के पत्तों से ओडोमास जैसी भीनी सुगंध निकलती है, जिससे मच्छर दूर भाग जाता हैं. मच्छरों से मुक्ति पाने के लिए आप इस पौधे के पत्तों को अपने शरीर पर रगड़ लें या फिर इसके पत्तों का तेल बनाकर इस्तेमाल कर दें. दोनों ही उपायों से आपको मच्छर कोसो दूर भागते नजर आएंगे. आप विभिन्न चीजों को सुगंधित बनाने के लिए भी इस पौधे की पत्तियों का यूज कर सकते हैं.

इस पौधे से कीड़े-मकोड़ों को एलर्जी 

पुदीने का पौधा भी मच्छरों को दूर भगाने में काफी काम आता है. असल में यह एक नॉन-टॉक्सिक प्लांट है, जिसे घर में लगाने से कीड़े-मकोड़े अपने आप ही दूर भाग जाते हैं. आप पुदीने का सेवन कर खुद की सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं. मच्छरों से मुक्ति के लिए आप लैवेंडर का पौधा भी लगा सकते हैं. यह पौधा भी मच्छर-मक्खियों को दूर रखता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×