महिला नेता का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ता का कारनामा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की एक नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने पार्टी के एक पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

भावनपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) आनंद कुमार गौतम ने बताया कि 32 वर्षीया पीड़िता भाजपा नेता की शिकायत पर एक प्राथमिक दर्ज कराई गई है. पीड़िता का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता सोमदत्त विहार निवासी रवींद्र नागर ने शिकायतकर्ता का फर्जी अश्लील वीडियो बनाया और उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो को वार्ड संख्या-18 से हमनाम भाजपा पार्षद रवींद्र (निवासी-सराय काजी) को भेज दिया.

एसएचओ ने कहा कि भाजपा पार्षद ने एक फर्जी आईडी बनाकर महिला नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया. पीड़िता ने संबंधित वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तुरंत भावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है. भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा में पदाधिकारी भी हैं. उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक कृत्य है. किसी महिला को इस तरह बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×