मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत, शव को लाठी के सहारे नहर में फेंका

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस का एक ऐसा संवेदनहीन चेहरा नजर आया है, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है. बिहार पुलिस की अमानवनीयता की बात करें तो स्थानीय पुलिस के कुछ जवानों ने पंचनामा और पोस्टमार्टम जैसी जरूरी कार्यवाई से बचने के लिए एक शव को उन्हीं लाठियों के सहारे नीचे नहर में फेंक दिया, जो उन्हें जनता की रक्षा के लिए दी गई थी. ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना NH 22 यानी हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रोड पर घटी, जहां एक्सीडेंट में मरे एक अधेड़ का शव सड़क से उठाकर पुलिसकर्मियों ने अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाने के बजाय एक नहर में फेंक दिया. वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है.

पुलिस ने की कार्रवाई की बात

बताया जा रहा है कि जिसकी लाश के साथ ऐसा बर्बर सलूक हुआ उसकी मौत एक ट्रक की टक्कर लगने से हुई थी. अधेड़ शख्श को कुचलने के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया था. हालांकि पुल से नहर मे शव फेंकते हुए पुलिस कर्मियों की इस करतूत का वीडियो कुछ राहगीरों ने बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने शव को फिर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा. लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया. वहीं इस मामले को लेकर जब स्थानीय थाना प्रभारी से सवाल किया गया तो उन्हें कोई जवाब नहीं सूझ रहा था. वो पल्ला झाड़ते नजर आए. वहीं एसएसपी राकेश कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सुशासन पर सवाल

मानवता को शर्मसार करने वाला यह दृश्य दर्शाता है कि पुलिस कितना संवेदनहीन हो गयी है. यहां एक बड़ा प्रश्न ये भी खड़ा होता है कि आखिरकार सुशासन बाबू के राज्य में पुलिस इतना संवेदनहीन क्यों हो गयी है? पुलिसकर्मी द्वारा नदी में शव को फेकने की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ जुट गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×