फर्जी इनकमटैक्स अधिकारी बनकर सिपाही से शादी कर ठगने वाली दुल्हन गिरफ्तार

कानपुर, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा अपराध के रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस आयुक्त सेन्ट्रल, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष नजीराबाद के नेतृत्व में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान  वांछित अभियुक्ता शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी पुत्री बिहारी निवासिनी म0नं0 313 खुशीपुरा कचहरी के पास कानपुर मार्ग झांसी हाल पता एकता अपार्टमेन्ट रंजीत नगर कानपुर नगर उम्र करीब 29 वर्ष को गि

 

रफ्तार किया गया अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
अपराध का तरीका सोशलमीडिया के माध्यम से पुलिस के सिपाही से दोस्ती कर अपनी गलत पहचान बतायी और 2021 में उससे शादी के पहले 6,21,000/- रुपये इस बात के ले लिए कि शादी मे दोनो लोग मिलकर स्कार्पियो गाड़ी दिखायेंगे जब इंग्गेजमेन्ट मे स्कार्पियो गाड़ी नही आयी तो उक्त वादी द्वारा पूछा गया कि गाड़ी नही आयी तो अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि अभी वेटिंग लम्बी है शादी के समय तक आ जायेगी इस प्रकार उससे ठगी कर ली शादी के समय में शादी में आये समस्त रिश्तेदार किराये के रिश्तेदार निकले तथा शादी में एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मंगायी गयी वह भी किराये की निकली उक्त महिला शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी पुत्री बिहारी निवासिनी म0नं0 313 खुशीपुरा कचहरी के पास कानपुर मार्ग झांसी ने खुद को इनकम टैक्स का इंस्पैक्टर बताकर पुलिस के सिपाही से शादी की जब कि वह पहले से शादी शुदा थी और दो बच्चो की मां है उसने पीड़ित को बताया कि उसका ट्रान्सफर चण्डीगढ जिससे उसे अब बाहर रहना पड़ेगा एक दिन अचानक रात्रि में वादी की ड्यूटी लगी हुई थी वह रात्रि में अचानक अपने घर पंहुचा तो उसने अपने किराये के घर रंजीत नगर में एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी कथित पत्नी के साथ पाया जब उसने उस अज्ञात व्यक्ति के बारे में पूछतांछ की तो कोई संतोष जनक जवाब न मिलने केक रण वादी द्वारा अपने स्तर से छानबीन करना शुरु कर दिया छानबीन के दौरान उक्त सम्पूर्ण तथ्य प्रकाश मे आये जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×