रसगुल्ले पर मचा बवाल, दुल्हन के मौसा का कत्ल, शादी समारोह में पसरा मातम

शादी समारोह में आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं. शादी के माहौल में अकसर देखा गया है कि किसी न किसी बात पर लोग आपस में भिड़ जाते हैं, जिसका अंजाम बुरा होता है. ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में. मैनपुर के शादी समारोह में चौंका देने वाली घटना से स्तब्ध हैं. दंग कर देने वाली बात यह है कि रसगुल्ले को लेकर हुई लड़ाई में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.

मैनपुरी के कुरावली कोतवाली क्षेत्र में आने वाले बीकापुर गांव में यह शादी समारोह हो रहा था. पुलिस ने बताया कि बीकापुर में रणबीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ अपने साढ़ू भाई की बेटी के शादी में शामिल होने आए थे. इस दौरान गांव के ही कुछ लड़के रसगुल्ले से भरी बाल्टी चुराकर जाने लगे.

रणबीर सिंह और रामकिशोर ने इन युवकों को देख लिया. दोनों ने जब आरोपी युवकों को चोरी करने से रोका तो बात बिगड़ने लगी. आरोपियों ने रणबीर सिंह और रामकिशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर चोट के कारण रणबीर सिंह मौके पर ही मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×