रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘ओ माही’ जारी

टी-सीरीज़ ने हाल ही में इंडियन आइडल फेम मोहम्मद दानिश की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़ में एक नया लव ट्रैक ‘ओ माही’ संगीतप्रेमियों के लिए जारी किया है, जिसमें खूबसूरत अभिनेत्री काशिका कपूर हैं। भूषण कुमार की नवीनतम प्रस्तुति ‘ओ माही’ का संगीत तबिश अली और नैला नवाज़ ने दिया है और इसके बोल डॉ. शबाब आलम और मोहम्मद इस्लाम ने लिखे हैं । वीडियो ब्रेन्स द्वारा निर्मित ‘ओ माही’ अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर आ गया है। इस म्यूजिक वीडियो में प्यार में पड़े  एक जोड़े की एक खूबसूरत कहानी को दर्शाया गया है। म्यूजिक वीडियो में दानिश और काशिका के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री वास्तव में गाने की सुंदरता को जस्टिफाई करती है।
बकौल सिंगर मोहम्मद दानिश ‘ओ माही’ से संगीतप्रेमियों के टेस्ट में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। मैं कर्णप्रिय धुन और दिल को छू जानेवाले गाने  का हिस्सा बनकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूँ। काशिका कपूर के साथ संगीत वीडियो को फिल्माना निश्चित रूप से एक अद्भुत अनुभव था। काशिका  बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और हम  दोनों ने शूटिंग के दौरान बहुत  एन्जॉय किया।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×