वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश? डाइट में जरूर शामिल करें पौष्टिक राजमा चाट

राजामा एक साबुत अनाज है जोकि प्रोटीन और फाइबर की हाई मात्रा से भरपूर होता है. इसलिए राजमा को लोग वेट लॉस के दौरान डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं. आमतौर पर घरों में राजमा को सब्जी या करी के रूप में बनाकर खाया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने राजमा चाट का आनंद लिया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए राजमा चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. राजमा चाट के सेवन से आपकी हड्डियों को भी मजबूती प्रदान होती है. इसको आप नाश्ते में आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं राजमा चाट कैसे बनाएं…….

2 कप राजमा उबले
2-3 आलू उबले
1/2 कप छोले उबले
2 प्याज
2-3 हरी मिर्च कटी
1 टमाटर
1/2 कप हरी धनिया पत्ती कटी
1 नींबू
1 टी स्पून चाट मसाला
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
1 टी स्पून काला नमक
स्वादानुसार नमक

राजमा चाट कैसे बनाएं? 
राजमा चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले राजमा और छोले लें.
फिर आप इनको धोएं और रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
इसके बाद आप अगली सुबह राजमा, छोले और आलू को कुकर में डालें.
फिर आप इसमें 4-5 सीटियां लगाकर उबाल लें.
इसके बाद आप प्याज और टमाटर को धोकर बारीक टुकड़े कर लें.
फिर आप उबले राजमा और छोले को एक बर्तन में निकाल लें.
इसके बाद आप आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में उबला राजमा, छोले और आलू के टुकड़े डालें.
फिर आप इन तीनों को अच्छी तरह से मिला लें.
इसके बाद आप इसमें बारीक कटे टमाटर और प्याज डालें.
फिर आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मिलाएं.
इसके बाद आप इसमें चाट मसाला, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं.
फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार नींबू रस डालकर मिलाएं.
अब आपकी स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर राजमा चाट बनकर तैयार हो चुकी है.
फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×