विकास की गति चलती रहे, सुन्दर काड व हवन का आयोजन किया गया

कानपुर। बीपीएस न्यूज – वार्ड-28 हरजिंदर नगर के एन टू रोड लाल बंगला मे भाजपा के कार्यालय मे राजीव महाना का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सुन्दर काड व हवन का आयोजन किया गया। लल्लू पंडित ने पूजा अर्चना का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय अघ्यक्ष राजीव महाना ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस बाबत राजीव महाना ने अपने सम्बोधन मे कहा पिछले 5 वर्ष से निरन्तर चल रहे विकास की गति को निरन्तर आगे बढाने के लिये भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार मेम्बर व महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय को वोट देकर विकास की गति को आगे बढ़ाने मे अपना अमूल्य योगदान वोट देकर करे।
कार्यालय उद्घाटन के समय अशोक कुमार मेम्बर,सुमित बघावन, भारत गुजराल, संजय शर्मा,नन्दू शुक्ला, जग महेंद्र अग्रवाल, आदि ने
फूलो की वर्षा कर स्वागत व अभिनन्दन किया। अशोक मेम्बर ने कहा कि विघान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना के कार्य को आगे बढ़ाने के हमे अपना अमूल्य मत देकर विजयी बनाये। हम पूरे वार्ड का कार्य बहुत मेहनत, लगन, ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से करेगे।
इस समारोह मे प्रमुख रूप से दिनेश शास्त्री, सुमित बघावन,बाबू राय, सनी जायसवाल, भारत गुजराल,सोनू बाबा, राजू जायसवाल,अमित साहू, अमित दुआ आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×