सीमा हैदर पर आई नई मुसीबत, वीडियो से हो गया बड़ा खुलासा

सीमा हैदर और सचिन मीणा का नया वीडियो सामने आया है जिसमें सचिन के पिता आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात कह रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में रह रही सीमा हैदर और सचिन के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. परिवार का दावा है कि एक महीने से मजदूरी पर नहीं जाने की वजह से परिवार पाई-पाई को मोहताज हो गया है. इस बीच किसान नेता स्वराज सिंह सचिन के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. परिवार का हालचाल जाना. सचिन के परिवार के मुताबिक, पुलिस की सख्ती के चलते किसी को भी कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं.

सचिन के पिता नेत्रपाल मीणा ने कहा कि मेरी समस्या ये है कि जो घर में राशन था वो खत्म हो चुका है, हमें घर से जाने नहीं दिया जा रहा है. उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार पर भूखे रहने की नौबत आज गई है. जबकि पुलिस की ओर से काम पर जाने के लिए किसी तरह की रोक नहीं है.

रोजी रोटी को तरसा सीमा-सचिन का परिवार, आर्थिक तंगी से हुए परेशान; घर पर मीडिया की ‘नो एंट्री’ का लगाया

पाकिस्तान में फातिमा और उसके शौहर नसरुल्लाह पर तोहफों की बारिश हो रही है. मगर ग्रेटर नोएडा में सीमा और उसके पति सचिन पाई-पाई को मोहताज हैं. सचिन और सीमा के साथ परिवार के कुल 8 लोग हैं. सबसे बड़ी दिक्तत ये है कि ना सचिन और उसके पिता को काम पर जाने की इजाजत नहीं मिली है, घर के बाहर पुलिस का पहरा है. ऐसे में सचिन के परिवार के आगे रोजी-रोजी का संकट आ गया है. किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह सचिन के घर पहुंचे और उनकी हकीकत बयां की.

किसान एकता संघ के अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि सचिन मीणा और सीमा से मिलने आया. उनके पिता नेत्रपाल से मैंने उनकी समस्या पूछी कि आपको क्या परेशानी है. तो इन्होंने बताया कि हमको खाने-पीने की बहुत प्रॉब्लम हो रही है. पुलिस के पहरे में हमको बैठाकर रखते हैं. हम रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं. गरीब आदमी हैं. हमारे घर में अब खाने-पीने की चीजें खत्म हो गई हैं.

इस बीच, आर्थिक तंगी से जूझ रहे सचिन और सीमा ने अब अपने घर के मेन गेट पर एक पोस्टर चिपका दिया है. इस पर उन्होंने अंग्रेजी में लिखा, ‘मीडिया, प्लीज रिस्पेक्ट माई प्राइवेसी.’ गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा चौतरफा मुसीबत में घिरे हैं लेकिन सीमा पार जाकर फतिमा बनी अंजू सातवें आसमान पर हैं. अंजू पर पाकिस्तान में तोहफों की बरसात हो रही है. भले ही पाकिस्तानियों के घरों में दो वक्त की रोटी नसीब ना हो रही है लेकिन अंजू के इस्लाम कबूल करने की इतनी खुशी है कि एक रखूखदार बिजनैसमैन ने उसे कई तोहफे दे दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×