स्वाद ही नहीं एनर्जी से भी लबरेज होते हैं दलिया के लड्डू, इस तरह से बनाकर करें तैयार

दलिया का नाम सुनते ही कई लोगों का मुंह बन जाता है। क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि दलिया सिर्फ बीमार लोगों के खाने की चीज है। लेकिन दलिया हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि दलिया में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, फाइबर फास्फोरस, थायमिन, फोलेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दलिया को कई तरह से बनाया जाता है। कुछ लोग दलिया को मीठा बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग दलिया में सब्जी और दाल आदि डालकर बनाते हैं।

अगर आपको भी दलिया की ये रिसिपीज बोरिंग लगने लगी हैं तो आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दलिया लड्डू बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। दलिया के लड्डू की रेसिपी काफी आसान है और आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं।

दलिया – 2 कप

दूध – 3 कप

घी- 4 बड़े चम्मच

बादाम- 6 (बारीक कटे हुए)

काजू- 7 (बारीक कटे हुए)

चीनी – 1 कप

सबसे पहले दलिया को बाउल में निकाल लें और इसको धोकर साफ कर लें। फिर गैस पर पैन चढ़ाएं और गर्म होने पर पैन पर घी डालें।

घी डालने के बाद पैन में दलिया डालें और इसको लगातार चलाकर अच्छे से भून लें।

दलिया जब भूनते-भूनते हल्की ब्राउन हो जाए तो इसमें दूध डालकर ढक दें और करीब 15 मिनट के लिए पकाएं

दूध सूखने के बाद इसमें चीनी या गुड़ का बुरादा डालकर पकाएं।

दलिया को अच्छे से पकाने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसका छोटा-छोटा लड्डू बना लें।

इस तरह से टेस्टी और हेल्दी दलिया के लड्डुओं को आप परिवार के अन्य सदस्यों को सर्व कर सकती हैं।

2 thoughts on “स्वाद ही नहीं एनर्जी से भी लबरेज होते हैं दलिया के लड्डू, इस तरह से बनाकर करें तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×