हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बह रहा था ‘खूनी’ लाल पानी, जिसने भी देखा नहीं कर सका यकीन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के स्थानीय लोग अचानक लाल रंग का पानी बहता देखकर दंग रह गए. आनन-फानन में लोगों ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद इस खूनी पानी बहने की वजह का पता लगाया गया. दरअसल ये पानी एक कत्था फैक्ट्री से आ रहा था. जिसे प्रशासन ने सील कर दिया.

नजारा देख सहमें लोग

अचानक सड़क पर खूनी  रंग के पानी के नजारे के देखकर लोगों का लगा कि मानो कोई खून की नदी बह रही हो. लेकिन ऐसा नहीं है. ये घटना हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की है. जहां भजूण गांव में लकड़ी गिरने की वजह से कत्था फैक्ट्री के तीन टैंक फट गए. इसके बाद उसमें मौजूद सारा कत्था बह कर गंभरोला खड्ड के पानी में मिल गया. इससे खड्ड का पानी लाल रंग का हो गया. खड्ड का लाल पानी देख लोग अचंभित हो गए.

काफी समय तक चला कयासों का दौर

इस बीच काफी समय तक लोग कई तरह के कयास लगाते रहे. जैसे ही सूचना प्रशासन तक पहुंची, फैक्ट्री को सील कर दिया गया. वहीं इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपदाओं की गिरफ्त में नेपाल... भीषण बाढ़ से तबाह नेपाल अभी रेस्क्यू में ही जुटा है, तो चीन ने दे दी झील फटने की अगली चेतावनी .. Delhi Police ने Cyber Fraud गिरोह का किया पर्दाफाश, 50 मोबाइल फोन जब्त| नेपाल जलप्रलय में बढ़ता जा रहा मृतकों का आंकड़ा, बाढ़ में अब तक 359 लोगों की मौत, 910 लोग लापता; रेस्क्यू जारी ......... AIMIM 'वोटकटवा' नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान | CM योगी के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान की मायावती ने की तारीफ, लेकिन पेपर लीक पर उठाए सवाल ... TMC ने West Bengal में कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप, पूछा राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं? | बिहार में टला बाढ़ का खतरा! पानी से अब कोई दिक्कत नहीं, हेलीकॉप्टर से प्रभावित जिलों का दौरे करने के बाद बोले CM सम्राट चौधरी ..... Suvendu ने कुशल पेशेवरों से बंगाल लौटने की अपील की, IT क्षेत्र में देंगे अवसर
Advertisement ×