13 वर्षीय नाबालिग को सौतेली मां ने पीट-पीट कर मार डाला

 

कानपुर नगर, एक घटित हुई ह्रदय विदारक घटना में एक सौतेली मां ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को पीट-पीट कर मार डाला और उसका शव झाडियों में छिपा दी, लेकिन इस घटना की खबर किसी प्रकार गांव वालों को लग गयी और सैकडों की संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गये तथा नाबालिग को झाडियों से निकाला व पुलिस को सूचना दी। नाबालिग को ग्रामीणों ने हैलट भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना अरौल के गजना गांव निवासी अनीष ने फरजाना से दूसरी शादी की थी। बताया जाता है कि अनीष की पहली पत्नी से एक पुत्री थी जो वर्तमान में 13 वर्ष की थी ओर उसका नाम रेहाना था। जानकारी के अनुसार सौतेजी मा। फरजाना ने किसी बात पर रेहाना को शनिवार की रात बेरहमी से मारा और इतना पीटा की उसकी सांसे थम गयी। बेहोशी की हालत में नाबलिग को फरजाना ने झाडियों में छिपा दिया। किसी प्रकार इसकी भनक गांव वालों को लगी तो फरजाना के घर सैकडों ग्रामीण पहुंच गये और बच्ची को झाडियों ने निकाल कर हैलट अस्पताल इलाज के लिए भेज जहां डाक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर लिया। सूचना पर फरजाना के घर पहुंची पुलिस ने आरोपी फरजाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा किशोरी के शव को मोर्चरी में रखवाने के उपरानत हत्यारोपी के लिखाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है तथा पूंछतांछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×