14 फरवरी को मुम्बई में ‘काऊ हग डे’ का आयोजन

भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) की पहल का स्वागत करते हुए ‘गऊ भारत भारती’ के संपादक संजय अमान ने भारतवर्ष के समस्त नागरिकों को वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) को ‘काऊ हग डे’ (COW HUG DAY) के रूप में मनाने का आह्वान किया है। संजय अमान ने कहा है कि बोर्ड का यह एक शानदार कदम है सभी गौ वंश से सम्बंधित संस्थाओं को इस का स्वागत करते हुए बड़े पैमाने पर गौशालाओं और सार्वजानिक स्थानों पर 14 फ़रवरी को ‘काऊ हग डे’ कार्यक्रम का आयोजन कर एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए लोगों को जोड़ना चाहिए खासकर युवा वर्ग को।
उन्होंने आगे कहा कि ‘गऊ भारत भारती’ के तत्वाधान में 14 फ़रवरी को विलेपार्ले, मुम्बई स्थित सन्यास आश्रम में ‘काऊ हग डे’ को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विदित हो कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, पशु कल्याण कानूनों पर एक वैधानिक सलाहकार निकाय है और देश में पशु कल्याण को बढ़ावा देता है। बोर्ड पिछले 60 वर्षों से देश में पशु कल्याण आंदोलन का चेहरा रहा है। अपनी सेवाओं के माध्यम से, बोर्ड यह सुनिश्चित करता है कि देश में पशु कल्याण कानूनों का पालन किया जाए साथ ही साथ पशु कल्याण संगठनों को अनुदान प्रदान करता है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×