बार एसोसिएशन को 15 दिन का अल्टीमेटम

कानपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद ‘बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश’ ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
दिये गए आदेश के तहत, ऐसे वकीलों की पूरी सूची 15 दिन के भीतर हर हाल में बार काउंसिल को सौंपनी होगी, जिनके खिलाफ गंभीर अपराधों में FIR दर्ज है। चार्जशीट दाखिल हो चुकी है या कोर्ट में केस (ट्रायल) पेंडिंग है। बार काउंसिल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो बार एसोसिएशन 15 दिन में यह लिस्ट नहीं देंगे, उनकी मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी।
साथ ही, ऐसे एसोसिएशन के वकीलों को किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आदेश की अनदेखी को सीधे ‘हाईकोर्ट की अवमानना’ माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
NEET पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली सुनवाई, राउज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं पहुंचे CBI के वकील | तेज प्रताप की बढ़ीं मुश्किलें, 'हत्या की कोशिश' का केस दर्ज; अगर आरोप हुए साबित तो जेल में कट सकते हैं 10 साल! | ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में उतरे सफाईकर्मी और सिक्‍योरिटी गार्ड की मौत; जहरीली गैस से दम घुटा | यूक्रेन के ओडेसा में मालवाहक जहाज पर हमला, 2 भारतीय लापता; भारतीय दूतावास ने तुरंत जारी किया बयान
Advertisement ×