26/11 हमले के आतंकी खुलेआम घूम रहे हैं, Javed Akhtar ने लाहौर में पाकिस्तान को दिखाया आईना

जावेद अख्तर ने लाहौर में पाकिस्तान को खरी-खरी सुना दी है। मुंबई हमले के आतंकी पाकिस्तान की धरती पर घूम रहे हैं। जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तान को लताड़ा है। लेखक-गीतकार जावेद अख्तर वैसे तो अक्सर भारत में अपनी टिप्पणियों के लिए ट्रोल किए जाते हैं। लेकिन उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले पर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता भारत की कई शिकायतों के बावजूद अभी भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं।

जावेद अख्तर की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मुंबई में 26/11 के हमलों को याद करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, “हमने देखा कि मुंबई पर कैसे हमला किया गया..वे (आतंकवादी) अभी भी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों नुसरत फतेह अली खान और मेहदी हसन के लिए बड़े आयोजन किए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने कभी भी लता मंगेशकर के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

अख्तर हाल ही में प्रसिद्ध उर्दू कवि फैज अहमद फैज की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लाहौर में थे। दर्शकों में से एक व्यक्ति ने उनसे पूछा, “आप कई बार पाकिस्तान गए हैं। जब आप वापस जाते हैं, तो क्या आप अपने लोगों को बताते हैं कि ये अच्छे लोग हैं?” इस पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, “हमें एक-दूसरे को दोष नहीं देना चाहिए। इससे मुद्दों का समाधान नहीं होगा। हमने देखा कि मुंबई पर कैसे हमला किया गया। वे (आतंकवादी) न तो नॉर्वे से आए और न ही मिस्र से। वे अभी भी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं।” भारतीयों ने इसके खिलाफ शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×