3 गाड़ियों को टक्कर मार होटल में घुसा ट्रक, दस की मौत, 20 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र के धुले जिले में राजमार्ग पर एक ट्रक के एक होटल में घुस जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित धुले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास सुबह करीब 10.45 बजे हुई। ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद उसके चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इसने दो मोटरसाइकिलों, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद ट्रक राजमार्ग पर एक बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा और पलट गया। अधिकारी ने कहा, “कम से कम 10 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।” ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में कुछ वे लोग भी शामिल हैं जो स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घायल लोगों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      उमेश पाल की पत्नी जया पाल की राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, पति की प्रयागराज में सरेआम अतीक अहमद-अशरफ ने कराई थी हत्या | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×