3 KM नंगे पैर चलकर थाने पहुंचा 12 साल का मासूम, इस बात पर की पिता की शिकायत

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. दरअसल, यहां के देहात क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई कर दी. फिर मां को बचाने के लिए 12 साल का एक लड़का करीब 3 किलोमीटर तक नंगे पैर चलकर थाने पहुंचा और इंसाफ की मांग की. पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने अपने पिता हरिओम को अपनी मां को एक लोहे के पाइप और बेल्ट से पीटते हुए देखा, जिसके बाद वह डर गया और मां को बचाने की गुहार लगाते हुए बसोनी पुलिस स्टेशन पहुंचा. बताया जा रहा है कि ये घटना बाह ब्लॉग के जेबरा गांव में हुई.

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चा मंगलवार की सुबह पुलिस स्टेशन आया था, जब मैं अपने दफ्तर के बाहर बैठा था. वह मेरी तरफ आया और शिकायत की कि उसके पिता उसकी मां को बेल्ट और लोहे की पाइप से बेरहमी से पीट रहे हैं. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 साल के बच्चे ने ये भी शिकायत की कि उसके पिता को शराब पीने के आदी हैं. अक्सर वह उसकी मां को पीटते हैं. जानकारी के मुताबिक, आरोप हरिओम आगरा ग्रामीण के बाह में एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूर के तौर पर काम करता है. बच्चे की शिकायत सुनने के बाद थाना प्रभारी ने बच्चे के घर पर पुलिस की एक टीम भेजी, जिसने हरिओम को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, बाद में उसको छोड़ दिया गया क्योंकि उसकी पत्नी आरोप नहीं लगाना चाहती थी. इसके साथ ही हरिओम ने भी कभी उस पर हाथ नहीं उठाने का वादा किया.

मामले में पुलिस ने कहा कि मैं उस बच्चे की बहादुरी को देखकर हैरान था. उसकी उम्र के लड़कों को पुलिस स्टेशन आते और ऐसी घटनाओं के बारे में शिकायत करते हुए कम ही देखा जाता है. वह यहां अकेले ही आया और हमको पूरी घटना के बारे में बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×