नागपुर की फैक्ट्री धमाके से 5 लोगों की मौत, गडकरी बोले- मेरी कोई स्वागत यात्रा नहीं नकलेगी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि यह खबर बहुत दुखद है कि नागपुर के हिंगना MIDC इलाके में चामुंडा एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 3 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए दांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर के संपर्क में हूं और जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है। मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर में 6 लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे इसका बहुत दुख भी हुआ है। इसलिए मैंने प्रार्थना भी की थी आज मेरी कोई स्वागत यात्रा नहीं नकलेगी। मुझे दर्द है। मैं मृतकों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करता हूं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं। नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने बताया, “इस घटना में लगभग 4-5 लोगों की मृत्यु हुई जिसमें 4 महिलाएं हैं। हमारी जांच चल रही है। हमारी टीम, क्राइम ब्रांच व वरिष्ठ अधिकारी यहां मौके पर मौजूद हैं, कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×