6 दिनों में एक सांप ने एक ही व्यक्ति को दो बार काटा, हो गई मौत, लोग बोले- ले लिया बदला…

राजस्थान के जैसलमेर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस मामले में एक सांप ने एक व्यक्ति को एक हफ्ते में दो बार काटा. पहली बार तो वो व्यक्ति ठीक होकर घर लौट गया लेकिन दूसरी बार सांप के काटने से उसकी मौत हो गई.

जैसलमेर में सांप के काटने के बाद आनन-फानन में व्यक्ति तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज हुआ. अस्पताल में कुछ दिन इलाज के बाद व्यक्ति ठीक हो गया और घर लौट गया. हालांकि, घर लौटे के ठीक एक दिन बाद उसी सांप ने व्यक्ति को दोबारा काट लिया.

हैरान कर देने वाला ये मामला जैसलमेर के फलसूंड थाना के मेहरानगढ़ गांव का है. यहां जासब खान नाम के 44 साल के शख्स को पहली बार 20 जून को सांप ने काटा था. सांप के काटने के बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर पोकरण के अस्पताल पहुंचे. डॉक्टर ने जासब का इलाज शुरू किया.

चार दिन चले इलाज के बाद जासब ठीक हो गया और घर लौट गया. हालांकि, बला अभी टली नहीं थी. आगे जो उससे ऐसा प्रतीत हुआ जैसा कि सांप जासब के अस्पताल से लौटने का इंतजार कर रहा था. इसके बाद 26 जून को उसी सांप ने एक बार फिर उस शख्स को काट लिया.

परिजन उसे एक बार फिर पोकरण के अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन इस बार जासब की हालत खराब हो चुकी थी. गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टर ने उसे जोधपुर भेजने का फैसला किया. लेकिन वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

इसके बाद पुलिस ने जासब के शव का पोस्टमार्टम किया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया. परिवार ने जासब के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया. इस पूरी घटना से पूरे गांव के लोग हैरान हैं कि एक ही सांप एक ही व्यक्ति को एक हफ्ते में दो बार कैसे काट सकता है. कुछ लोगों का कहना है कि सांप अपना कोई पुराना बदला निकालने के लिए आया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×