99% डायबिटीज के मरीज नहीं जानते, गार्डन में लगा ये फूल इंसुलिन से कम नहीं

मधुमेह (डायबिटीज) ब्लड में शुगर के बढ़ने की विशेषता वाली एक क्रॉनिक डिजीज है. अभी तक इसका कोई ठोस इलाज नहीं है, इसे केवल लाइफस्टाइल में बदलाव और इंसुलिन से मैनेज किया जा सकता है. WebMD के अनुसार, डायबिटीज में खाने से पहले 70 से 130 mg/dL और खाने के बाद 180 mg/dL शुगर रहना चाहिए.

सदाबहार के फायदे-

एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव

सदाबहार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं. यह शरीर के सेल्स को सुरक्षित रखने में मदद करता है और मधुमेह से संबंधित जटिलताओं को कम करता है.

इंसुलिन संवेदनशीलता

कुछ स्टडी से पता चला है कि सदाबहार इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है. इससे शरीर को इंसुलिन का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए जरूरी.

अन्य लाभ

सदाबहार का नियमित सेवन हार्ट हेल्थ में सुधार, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

ऐसे करें यूज

सदाबहार के पत्तों को उबालकर एक चाय तैयार करें. इसे सुबह और शाम पीना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा ताजे सदाबहार के पत्तों का रस निकालकर उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और इसे प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं. सूखे सदाबहार के पत्तों को पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इसे एक चम्मच दिन में दो बार पानी के साथ लें.

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप पहले से ही किसी अन्य दवा का सेवन कर रहे हैं, तो सदाबहार का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है. सदाबहार का अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है. हमेशा संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले Sonam Wangchuk: लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ो | प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा ऐलान | जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट खत्म... नड्डा-जितेंद्र सिंह के साथ बैठक के बाद बड़ा ऐलान, सीजेपी बोली- मोदी सरकार ने मान ली मांगें, सभी घर जाएं | छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा
Advertisement ×