कानपुर नगर – जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण

कानपुर नगर। जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम संनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (भू0/आ0) श्री सतेन्द्र कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार चुनाव से पहले NDA को तगड़ा झटका, चिराग की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द | घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेस और गांधी खानदान की असलियत जनता जानती है : केशव प्रसाद मौर्य | बिहार चुनाव: गिरिराज बोले- महागठबंधन नहीं 'ठगबंधन', तेजस्वी पर जनता को भरोसा नहीं | योगी सरकार पर अखिलेश का हमला: बिजली, ट्रैफिक, स्मार्ट सिटी... कहीं नहीं विकास!
Advertisement ×