भिखारिन पर शक हुआ तो तलाशी ली गई, लग्जरी कार..बंगला और करोड़ों की मालकिन निकली

कई बार ऐसा होता है जब हम किसी शहर में होते हैं तो देखते हैं कि चौराहों पर भिखारी मिल जाते हैं. हम उनको देखकर पैसे दे देते हैं या कुछ और मदद कर देते हैं. लेकिन कभी-कभी जब भिखारियों की सच्चाई सामने आती है तो लोगों के होश उड़ जाते हैं, क्योंकि वे इतने अमीर होते हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक भिखारिन महिला करोड़पति निकली.

महिला रोजाना भीख मांगती रहती
दरअसल, यह घटना संयुक्त अरब अमीरात की है. खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के अबुधाबी में एक महिला रोजाना भीख मांगती रहती थी. वह कभी इस चौराहे पर बैठती तो कभी उस चौराहे पर बैठती थी. इतना ही नहीं वह शहर की कई मस्जिदों के सामने भी बैठकर भीख मांगती थी. इसी बीच एक शख्स को उस महिला पर शक हुआ क्योंकि उसने महिला को एक लग्जरी कार में बैठते हुए देख लिया था. शख्स ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी.

पुलिस का शक सही साबित हुआ
इसके बाद पुलिस की एक टीम ने महिला पर नजर रखना शुरू कर दिया. आखिरकार पुलिस का शक सही साबित हुआ. पुलिस ने उसका पीछा किया तो पता चला कि उसके पास एक महंगी लग्जरी कार है जो लेटेस्‍ट लग्‍जरी मॉडल में से एक है. जब उसे भीख मांगने दूर जाना होता था तो वह इसी कार से जाती थी. बाकी समय यह कार वहीं पार्क रहती थी. महिला के पास अपना बंगला भी है.

मामला दर्ज करके अरेस्ट कर लिया
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो उसके पास से करोड़ों रुपए भी कैश बरामद हुए. इसके अलावा जांच में यह भी पता चला कि वह मह‍िला रोज नए नए कपड़े पहनकर आती थी लेक‍िन भीख मांगने के लिए वह मैले कुचैले कपड़े पहन लेती थी. फिलहाल पुलिस ने महिला सारा धन जब्‍त कर लिया है और उसके ऊपर मामला दर्ज करके अरेस्ट कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×