फास्ट वेट लॉस के लिए रोजाना पीएं कॉर्न सूप, ये रही टेस्टी रेसिपी

कॉर्न एक सुपरफूड है जोकि हाई प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता है. इसलिए ये आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. कॉर्न को आमतौर पर लोग उबालकर, भूनकर या चाट बनाकर खाना खूब पसंद करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने कॉर्न सूप ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कॉर्न सूप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. कॉर्न सूप के सेवन से आपको वजन घटाने में भी आसानी होती है. टेस्टी कॉर्न सूप को अगर आप अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका वजन कंट्रोल किया जा सकता है. ये खाने में जितना टेस्टी होता है बनाने में भी उतना ही आसान होता है, तो चलिए जानते हैं. कॉर्न सूप बनाने की विधि…..

1 कप स्वीट कॉर्न
4 टेबलस्पून हरी प्याज कटी
2 लहसुन पुत्थी बारीक कटी
1/4 कप गाजर बारीक कटी
1 इंच टुकड़ा अदरक बारीक कटी
1/4 कप बीन्स बारीक कटी
1 टी स्पून कॉर्न फ्लोर
1 टी स्पून विनेगर
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
3 टी स्पून ऑलिव ऑयल
स्वादानुसार नमक

कॉर्न सूप कैसे बनाएं? 

कॉर्न सूप बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी प्याज, लहसुन और अदरक को बारीक काट लें.
इसके बाद आप गाजर और बीन्स को भी धोकर बारीक-बारीक काट लें.
फिर आप एक कढ़ाई में 3 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
इसके बाद आप इसमें लहसुन और अदरक के टुकड़े डालें और कुछ सेकंड तक भून लें.
फिर आप इसमें हरी प्याज डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं.
इसके बाद आप इसमें आधा कप स्वीट कॉर्न, गाजर और बीन्स डालें.
फिर आप इनको चलाते हुए करीब 2 मिनट तक पका लें.
इसके बाद आप ब्लेंडर में बाकी बचा आधा कप स्वीट कॉर्न और 2 टेबलस्पून पानी डालें.
फिर आप इसको अच्छी तरह से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
इसके बाद आप इस पेस्ट को कढ़ाई में डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं.
फिर आप इसमें करीब 3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें.
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से चलाते हुए करीब 10 से 15 मिनट तक ढककर उबाल लें.
फिर आप एक कप में 1 टी स्पून कॉर्न फ्लोर और एक चौथाई कप पानी डालकर घोल बना लें.
इसके बाद आप इस घोल को कॉर्न सूप में डालें और अच्छी तरह मिला लें.
फिर आप सूप को चलाते हुए गाढ़ा होने तक उबाल लें.
इसके बाद आप इसमें विनेगर, 2 टेबलस्पून हरी प्याज और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
फिर आप इसको करीब 1 मिनट तक पकाएं और गैस को बंद कर दें.
अब आपकी हेल्दी और टेस्टी कॉर्न सूप बनकर तैयार हो चुका है.
फिर आप इसको कटी हरी प्याज से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×